Cherreads

safal buisness man

Shashi_ranjan
14
chs / week
The average realized release rate over the past 30 days is 14 chs / week.
--
NOT RATINGS
284
Views
VIEW MORE

Chapter 1 - safal businessman

Part 1:

रात के 2 बजे थे…

पूरा शहर सो चुका था, लेकिन आरव की आँखों में नींद नहीं थी।

उसके सामने सिर्फ एक लैपटॉप था… और बैंक अकाउंट में ₹327।

"क्या मैं सच में सफल बन पाऊँगा…?" उसने खुद से पूछा।

कुछ साल पहले तक, आरव एक साधारण लड़का था।

मिडिल क्लास फैमिली, रोज़ की लड़ाई—पैसों की कमी, सपनों की कमी नहीं।

लेकिन आज…

वो एक बहुत बड़ा फैसला लेने वाला था।

उसने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

लोगों ने कहा—

"पागल हो गया है?"

"बिज़नेस हर किसी के बस की बात नहीं होती।"

लेकिन आरव के दिमाग में एक ही बात थी—

"अगर कोशिश ही नहीं की, तो पछतावा जिंदगी भर रहेगा…"

उस रात उसने एक वेबसाइट बनाई…

एक ऐसा आइडिया जो उसने किसी को नहीं बताया।

और फिर… उसने "Launch" बटन दबाया।

👉 लेकिन उसे नहीं पता था…

अगले 30 दिनों में उसकी जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है।