मैं जीवन के उस मोड़ पर खड़ा था कि मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, मैं इतना खुश था कि मानो जीवन में मुझे सब कुछ मिल गया हो मेरी उससे बात होने लगी मै इतने में ही खुश था ,
थोड़ी थोड़ी बात होने लगी हमारी कोचिंग में हम कभी कभी मिलने भी लगे थे as a friend।
वो हमेशा कोचिंग आती थी और मैं उसको देखने के लिए कोचिंग आता था जिस दिन वो कोचिंग ना आए तो मुझे अच्छा नहीं लगता था कई बार तो ऐसा हुआ है कि वो कोचिंग ना आए तो मैं भी ना आता था क्योंकि मुझे कोचिंग में तभी अच्छा लगता था कि जब वो आए , लेकिन वो मुझे सिर्फ दोस्त ही समझ रही थी लेकिन मैं उसको अपने महबूब की नजरों से देखता था।
हमारी बाते होने लगी थी फोन पर भी (उसका no. मुझे ऐसा मिला कि मैं वहां अपने ही नजरों में गिर गया था। क्या था कि मैं उसका no पहले से ही ग्रुप से निकालकर अपने फोन में save कर लिया था । मुझे उससे कुछ notes चाहिए थे इसीलिए मैं उससे उसका no मांगा मुझे उस टाइम ध्यान ही नहीं आया था कि उसका no मेरे में सेव है , मैने अपना फोन उसको दे दिया no के लिए जैसे ही उसने अपना no मेरे फोन में type किया तो उसका no मेरे फोन में सेव निकला ,,,,,, फिर उसके बाद कैसे भी करके उसको मनाया ओर वो मान गई ) इस तरह हमारी बात धीरे धीरे फोन पर होने लगी
मैं उससे बात करने के लिए कोई ना कोई बहाना ढूंढता था कि थोड़ी बात हो जाए उससे बात करना इतना अच्छा लगता था कि क्या बताऊं
ऐसा लगता कि मुझे जीवन की सारी खुशियां मिल गई हो लेकिन वो मुझसे इस तरह से बात नहीं करती थी वो मुझसे सिर्फ काम की ही बात करती थी , इसलिए मैं उससे बात करने के लिए कोई ना कोई बहाना ढूंढता था।
धीरे धीरे हमारी बात अच्छे से होने लगी और मेरा उसके प्रति प्यार बढ़ने लगा वो भी कुछ कुछ समझने लगी थी लेकिन कहती कुछ न थी इसीलिए मैं उससे दिनभर बाते करने लगा , एक दिन उससे बात ना होती तो मुझे कुछ भी अच्छा ही ना लगता था लेकिन मैं करता भी तो क्या करता।
मैं ये सब बातें अपने खास दोस्तों को जरूर बताया करता था कि ऐसी ऐसी बाते है मुझे एक लड़की अच्छी लगती है दोस्त भी मेरे अच्छा सपोर्ट करते थे। हमारे कॉलेज के exam होने वाले थे तो मेरा एक दोस्त रीवा से इंदौर आया हुआ था exam देने के लिए मैने उसको ये सब बातें बताई तो उसने कहा कि जब इतना सब कुछ है तो उसको बता दो कि तुम उसको पसंद करते हो ,,,,,, लेकिन मेरे अंदर वो हिम्मत ना थी मेरे अंदर ये हिम्मत तो थी कि मैं उसको अपने दिल की बात बता सकता हूं लेकिन मैं उससे डरता था कि यदि वो मना कर देगी तो मैं जी ना पाऊंगा, मुझे बहुत बुरा लगेगा मैं यही सब सोचकर उससे अपने दिल की बात ना बोल पाता था,,
एक रात की बात है कि मैं अपने रूम में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था और मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं फिर मैने ठान ही लिया कि अब बहुत हो गया अब कल मै उसको जाकर अपने दिल की बात बता ही दूंगा मैने ये बात अपने दोस्तों को बताया कि मैं कल prapose कर दूंगा दोस्त लोग भी बोले हा कर दो कोई दिक्कत नहीं फिर मैने उसको msg किया कि कल कॉलेज में मिलना है वो बोली ठीक है कोई दिक्कत नहीं ,,, मै रात भर सोया ही नहीं क्योंकि मुझे नींद ही नहीं आ रही थी मै तो बस अगले दिन का wait कर रहा था कि कैसे रात बीते और मैं उसको अपने दिल की बात बताऊं,,,,,,,,
अगले दिन मै बढ़िया खुश होकर कॉलेज गया कि आज उसको अपने दिल की बात बताऊंगा मैं उस दिन बहुत खुश था मुझे बहुत अच्छा लग रहा था मेरा उस दिन कॉलेज का exam था मैने थोड़ा बहुत मात्र पास बस होने के लिए कॉपी भरी और 1 घंटे में ही exam हॉल से बाहर आ गया अब मै तो बाहर आ गया और वो बाहर ही ना निकले मै करता भी तो क्या करता मै उसका wait तब तक किया जब तक वो बाहर नहीं निकली कुछ देर बाद वो बाहर निकली और मैं उससे मिलकर बहुत खुश हुआ फिर उसके बाद मैने उसे कॉलेज के ही कैंटीन (ICH) में ले गया वहां हम लोग बैठे और बात करने लगे मै सिर्फ उसे एक ही बात बोलता था कि मुझे तुमसे कुछ कहना है और वो बोलती थी बोलो ऐसे करते करते कुछ समय बीत गया और मैं बोल ही ना पाता था मै अपने जीवन में पहली बार किसी को प्रपोज करने गया हु तो कैसे हो जाए मै कुछ बोल ही ना पाता था
फिर मै उसको बोलता था कि तुम दूसरी तरफ देखो तब बोलूंगा वो दूसरी तरफ देखती थी लेकिन फिर भी मै कुछ बोल ना पाता था मैने उसको बताया था कि मैं कुछ बोलकर यहां से चला जाऊंगा तुम आराम से चली जाना मैने उसको बताया था कि इसका जवाब अभी मत देना बाद में दे देना ये सब बोलकर आखिरकार मैने उसको अपने दिल की बात बताई कि (तुम मेरी मोहब्बत हो , मै तुमसे बहुत प्यार करता हु( i❤️u)मैने उसको सब बोल दिया) और वहां से ये सब बोलकर मै वहां से चला गया और जाकर दूसरे सीट पर बैठ गया ,,,,,
वो 2minutes तक वही बैठी रही कुछ सोच रही थी sayad (पता नहीं) और फिर वहा से उठकर चली गई
उस दिन मै बहुत खुश इसलिए था कि इतनी हिम्मत जुटा कर मैने उसको अपने दिल की बात बताई इसका क्या result आयेगा मुझे कुछ पता नहीं था कि अब क्या होने वाला है लेकिन मैं उस दिन खुश बहुत था,,,,,,,,,,।
NEXT PART-3
